जौनपुर: सुनील राजभर मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, एसपी कार्यालय पर हुआ प्रदर्शन
मृतक सुनील राजभर के परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। परिजनों ने सुनील की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराने और विशेष जांच दल से निष्पक्ष जांच की मांग की