अररिया: पलासी के मजदूर की पंजाब के अंबाला में संदिग्ध स्थिति में मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Jun 13, 2024 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमगंज पंचायत के वार्ड संख्या10निवासी एक मजदूर की पंजाब के अंबाला नारायणगढ़ में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई।वहीं मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।वही मृत मजदूर के परिजनों ने पलासी निवासी एक स्थानीय ठेकेदार सहित मंडी के लाला व उनके पुत्र के द्वारा मारपीट किए जाने पर इलाज के दौरान मौत हो गई।