बारां: हर घर तिरंगा अभियान के तहत नाकोड़ा कालोनी में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के जोशीले नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली
Baran, Baran | Aug 14, 2025 हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर रचनात्मक, सांस्कृतिक और जन-संवेदनशीलता के कार्यक्रम आयोजन किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रहे इन आयोजनों का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव की भावना को जाग्रत करना है। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को श्रीजी किड्स स्कूल के बच्चों ने जोशीले नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली।