भभुआ: अखलासपुर सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, कराया गया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 9, 2026 अखलासपुर सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध का सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के कमता गांव निवासी स्वर्गीय सीता सिंह के 75 वर्षीय पुत्र लालबहादुर सिंह के रूप में हुई है। जो गुरुवार की देर शाम अखलासपुर बस स्टैंड के पास सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ।