श्योपुर: ग्राम रायपुर में टोल पर डंपर रोकने को लेकर मारपीट, देहात थाने में मामला दर्ज
श्योपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रायपुर में पुलिया के पास 4 मार्च को रात्रि 10:30 बजे एक युवक के साथ दो लोगों ने डंपर रोकने की बात को लेकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी पुलिस ने मामले में जांच उपरांत बुधवार को शाम 6:00 बजे आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दोपहर 12:00 दी है