जमुई: गिद्धौऱ थाना मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Feb 7, 2025 गिद्धौऱ थाना मोड़ के पास शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुकार गांव निवासी ब्रजेश सिंह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को गांव के ही राजेश कुमार सिंह द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां ब्रजेश सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर घनश्याम सुमन ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।