सिकंदरा: फरीदपुर निटर्रा के मल्हानपुरवा में सेंगुर नदी में नहाते समय युवक डूबा, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के फरीदपुर निटर्रा गांव के मजरा मल्हानपुरवा के पास से निकली सेंगुर नदी में बुधवार दोपहर एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी