झांसी: नई कार से दतिया जा रहे मामा-भांजे की भोजला गांव में सड़क हादसे में मौत, परिजनों का आरोप- शव से चेन और अंगूठी गायब
Jhansi, Jhansi | May 28, 2025 झांसी में सड़क हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों शादी में शामिल होकर नई कार से घर लौट रहे थे। रास्ते में कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर मामी ने फोन लगाया तो पुलिस ने उठाया और हादसे की जानकारी दी। तब परिजन रोते बिलखते हुए झांसी पहुंचे। यहां भांजे के शव से चेन और अंगूठी गायब मिली।