जलेसर: ईसौली रोड गिलौला गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा की हुई मौत
Jalesar, Etah | Oct 3, 2024 थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मेहंदी खुर्द की निवासी 65 वर्षीय महिला शबाना बेगम पत्नी मकसूद अली 2 अक्टूबर बुधवार समय करीब रात्रि 9:30 के करीब अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई, मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, मौके पर पहुंची जलेसर पुलिस ने मृतक महिला के शव को बुधवार की देर रात 1:30 पोस्टमार्टम हाउस भेजा, पुलिस घटना की जांच में जुटी है।