नानपारा: बाबागंज में मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने फलदार पौधों का वितरण किया, ग्रामीणों ने लिया रोपण का संकल्प
बाबागंज क्षेत्र में बीते कई वर्षों से मां राजेश्वरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा जल, जंगल ,जलवायु, नशा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है अब तक संस्था द्वारा कई क्षेत्रों में छायादार वृक्षों को लगाया गया है अब संस्था फलदार पौधों को भी लगाएगी आज ग्राम पंचायत कलवारी में ट्रस्ट के डायरेक्टर एसपी सिंह ने फलदार पौधों का वितरण किया