मोतिहारी: मोतीहारी के एसपी ने लापरवाही के मामले में पताही थाना के एक सिपाही और चौकीदार को किया निलंबित
चप्पल पहनकर छापेमारी करने जाना सिपाही को और बिना वर्दी पहने जाना चौकीदार को महंगा पड गया है।छापेमारी का वीडियो वायरल होने पर मोतीहारी एसपी ने कार्रवाई किया।एसपी स्वर्ण प्रभात ने सिपाही प्रवीण कुमार व चौकीदार मनोज राय को निलंबित कर दिया है। वही एसपी ने पताही थानेदार से स्पष्टीकरण का मांग किया है। शराब की सूचना पर पताही पुलिस छापेमारी करने गई थी।