सारंगपुर: सारंगपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ग्राम भूराखेड़ी सहित अन्य जगह चोरी करने वाले पांच आरोपी को किया गिरफ्तार
सारंगपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से मशरूका किया जप्त। ग्राम भूराखेड़ी निवासी संतोष पिता बद्रीलाल गुर्जर के कुएं से बैलगाड़ी पाइप सहित अन्य सामान चुराने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपियों ने और भी चोरी करना बताया। आरोपियों के पास से 590000 का मशरूका पुलिस ने किया जप्त।