हंडिया: ठंड लगने से मजदूर की हुई मौत, तीन बच्चों का परिवार हुआ बेसहारा
उतरांव थाना क्षेत्र के बरौना गांव में एक गरीब मजदूर की ठंड लगने से मौत हो गई। मृतक जगदीश प्रसाद बिंद मजदूरी व खेतों में दवा छिड़काव कर परिवार का पालन-पोषण करता था।परिजनों के अनुसार ठंड लगने की शिकायत के बाद वह सो गया, लेकिन सुबह चारपाई पर मृत मिला। घर के मुखिया की मौत से पत्नी रीता देवी व तीन मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।बुधवार शाम 05 बजे दी जानकारी।