फुल्लीडूमर: आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, राता ठाकुरबाड़ी प्रांगण में बना कथा पंडाल क्षतिग्रस्त
शुक्रवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र में भारी तबाही मचाई। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। गेहूं, चना, सरसों सहित अन्य रबी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अचानक बदले मौसम से खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। जिससे उपज पर असर पड़ने की आशंका है। इधर, रामनवमी के अवसर पर राता गांव स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में चल रहे अखंड रामचरितमानस पाठ एव