कहरा: बसनही थाना क्षेत्र के सुरसर सोने सत्तर घाट पर नहाते समय युवक की डूबने से हुई मौत
Kahara, Saharsa | Nov 16, 2024 बसनही थाना क्षेत्र के सुरसर सोने सत्तर घाट पर नदी में नहाने के दौरान एक युवक नदी के गहरे पानी में चला गया और उस युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी होते ही घटनास्थल पर पहुंच मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।