एकमा स्टेशन से गुजरने वाली 15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे यात्रियों को किन्नरों द्वारा परेशान किए जाने का मामला सामने आया है.यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में रोजाना किन्नरों द्वारा वसूली की जाती है, लेकिन इसके बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे यात्रियों में नाराजगी है.