अमरोहा: अमरोहा नगर कोतवाली में मोहर्रम के जुलूस को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Amroha, Amroha | Jun 21, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा में मोहर्रम के जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे नगर कोतवाली अमरोहा परिसर में विशेष समुदाय के धर्म गुरुओं संग सदर एसडीएम भगत सिंह, सीओ सिटी शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक की। साथ ही मोहर्रम के जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए बताया कि पुरानी परंपरा के मुताबिक ही मोहर्रम का जुलूस निकाला जाए