गोहपारु: भगवान परशुराम जयंती पर खन्नौधी गांव में शोभायात्रा निकाली गई, ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत खन्नौधी गांव में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज के द्वारा भव्य रूप से शोभायात्रा निकाली गई है,शोभायात्रा खन्नौधी गांव के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण की है,इस शोभायात्रा में बुधवार को लगभग 6:00 बजे सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहे हैं,वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गोहपारू पुलिस भी मौजूद रही है।