चूरू: गांव डाबड़ी के पास सड़क हादसे में कालवास गांव का युवक घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Oct 17, 2024 चूरू जिले के गांव डाबड़ी के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को शाम करीब 7:00 बजे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। अस्पताल में घायल के परिजनों ने बताया कि गांव कालवास का 27 वर्षीय मनोज, तारानगर में ट्रक ड्राइविंग का कार्य करता है।