ज्ञानपुर: हरिहरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की रही भीड़, सुरक्षा की रही कड़ी व्यवस्था
ज्ञानपुर में स्थित ऐतिहासिक हरिहरनाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर भोर से ही भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भोलेनाथ की जयघोष के साथ लोगों के द्वारा मंदिर पर विधि विधान से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की जा रही है। इस मौके पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।