खेलो एमपी यूथ प्रतियोगिता के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान 25 बच्चो का जिला स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।सोमवार को 10 बजे यह चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खंडवा के लिए रवाना हुए। शिप्स स्पोर्ट्स क्लब खालवा के संदीप सांवले ने बताया की यह खिलाड़ी बच्चे खण्डवा में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट ,फुटबाल एवं खोखो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।