बागचीनी थाना क्षेत्र के सेटवारी के पास ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने कार में टक्कर मार दी ,जिससे कार में सवार चार लोग घायल हो गए,सभी घायलों को उपचार के लिए 112 डायल पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।