सदर: लखनऊ में एक व्यक्ति द्वारा दूध में थूक कर लोगों को वितरित करने का वीडियो आया सामने, CCTV में कैद हुआ मामला
Sadar, Lucknow | Jul 5, 2025 राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दूध सप्लाई करने वाला व्यक्ति दूध में थूक कर उसे लोगों को वितरित करता था। यह पूरी घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद परिवार के सदस्य बेहद भयभीत हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान पप्पू नामक व्यक्ति के रूप में हुई है।