कालापीपल नगरीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शेयर मार्केट काल सेंटर चलाए जा रहे है, जहां से लोगों को शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा बनाने का लालच दिया जाता है। हालांकि कालापीपल में कितने काल सेंटर संचालित है इसकी पुलिस को भी जानकारी नहीं है।ऐसे में अब सवाल उठ रहे है, कि कही कालापीपल नगर में भी संचलित कॉल सेंटर शाजापुर जैसे फर्जी कॉल सेंटर ना निकल जाए।