देहरादून: उत्तराखंड राजभवन में बसंतोत्सव-2025 का CURTAIN RAISER कार्यक्रम आयोजित, राज्यपाल ने की शिरकत
राज्यपाल रि.ले,जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड राजभवन में आयोजित बसंतोत्सव-2025 CURTAIN RAISER कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर राज्यपाल ने बताया कि बसंतोत्सव 2025 के तहत उत्तराखंड राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि 7,8 और 9 मार्च को पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।