किशनगंज: घट्टी गांव में सरकारी नलकूप पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई
गांव के धर्मा बंजारा, मोतीलाल, छीतर लाल सहरिया, सहित अन्य लोगों ने बताया कि घट्टी गांव की बंजारा बस्ती में लगे सरकारी नलकूप पर गांव के ही व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर सरकारी जमीन को अपने परिसर में ले लिया व मोटर भी निकाल के एक तरफ डाल दी, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपखंड अधिकारी एवं ग्राम पंचायत को करके सरकारी नलकूप को मुक्त करवाने की मांग रखी है।