मेड़ता: मेड़ता सिटी थाना पुलिस ने पंकज सारस्वत हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Merta, Nagaur | Aug 7, 2024 मेड़ता सिटी शहर के भास्कर चौराहे के पास 5 अगस्त को हुई पंकज सारस्वत की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। मेड़ता सिटी के पुलिस उप अधीक्षक पिंटू कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड के मामले का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है