मेरठ में शब-ए-बारात पर्व को लेकर मेरठ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। आगामी 3 फरवरी को मनाए जाने वाले शब-ए-बारात के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिसाड़ी गेट और लोहिया नगर थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की और आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।