कटनी नगर: विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में देवसरी-जिवारा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए किशोर की इलाज के दौरान हुई मौत
विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत देवसरी और जिवारा रोड पर बुधवार शाम 5 बजे दो बाईको में सीधी भिड़ंत हो गई घटना के बाद घायल किशोर को उसके परिजन बुधवार शाम 6 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां 6:50 मिनट पर किशोर की मौत हो गई। शव रात भर जिला अस्पताल पीएम हॉउस में रखा रहा। आज सुबह गुरुवार 10 बजे पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया।