कटनी नगर: कटनी में पुराने विवाद के चलते वृद्ध पर लाठी-डंडे से हमला, बरही थाना अंतर्गत बुजबुजा गांव में घटना
जिले के बरही थाना अंतर्गत बुजबुजा गाँव में पुराने विवाद के चलते वृद्ध से लाठी-डंडे मारपीट की गई घटना आज गुरुवार दोपहर 1 बजे घटित हुई। घायल वृद्ध के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है। जिसे बरही स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल का इलाज जारी है।