बांका: विजयनगर हड़ियासी चौक के पास गैरेज मिस्त्री के पैर पर गिरा कार का इंजन, अस्पताल में इलाज जारी
Banka, Banka | Dec 25, 2024 विजयनगर हड़ियासी के समीप एक गैरेज मिस्त्री के पैर पर कार का इंजन गिर गया। जिससे मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे की है। जख्मी मिस्त्री पोखिरया निवासी मो गुलफान का अस्पताल में उपचार किया गया। जख्मी ने बताया वह कार का इंजन खोलकर हटा रहा था। अचानक से इंजन उसके पैर पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।