सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर राखी नंदन ने बताया कि मढ़ई क्षेत्र में स्थित फोरसिथ लॉज रिजॉर्ट में वन्यजीवों के अवशेषों की अवैध प्रदर्शनी लगाई गई थी। चीतल के 4 सींग, सेही यानी साही के 4 कांटे और सांप की 2 केंचुली यह वन्यजीवों के अंग हैं। चूंकि यह सरकार की प्रॉपर्टी होती है और इन्हें हम बिना अनुमति के डिस्प्ले में नहीं रख सकते।