अरियांव–बगेन मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या से राहगीरों और स्थानीय लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बाइक और साइकिल सवारों को इस रास्ते से गुजरने में दिक्कत हो रही है।