चरपोखरी: चरपोखरी में परिक्रमा के लिए उमड़ा जनसैलाब, देवी जागरण में गूंजा भक्ति का महासंग्राम
चरपोखरी में चल रहे मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह पंचकुण्डीय महायज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को आस्था का ऐसा ज्वार उमड़ा कि पूरा क्षेत्र भक्ति में डूब गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महिला-पुरुष, बुजुर्ग और युवा सभी हाथ जोड़कर मां के दरबार में पहुंचते रहे और अपनी मनोकामनाओं के साथ लगातार परिक्रमा करते नजर आए।