पटेढ़ी बेलसर: पटेढी बेलसर में जदयू द्वारा 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' कार्यक्रम के तहत समीक्षा बैठक आयोजित
बिहार प्रदेश जद यू द्वारा निर्देशित बूथ जीतो, चुनाव जीतो कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बुधवार की शाम 4 बजे पटेढी बेलसर में जद यू कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई। मौके पर जद यु जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, विधायक सिद्धार्थ पटेल, जिला उपाध्यक्ष अविनाश कुमार लड्डू, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम निषाद के अलावे वैशाली विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल थे ।