किस्को: लोहरदगा जिले में करम डाली विसर्जन के साथ पर्व सम्पन्न, पतरा टोली, किस्को समेत कई गांवों में उमड़ी भीड़
लोहरदगा जिले भर में धूमधाम और परंपरागत उल्लास के साथ करमा पर्व का समापन गुरुवार शाम 5 बजे करम डाली विसर्जन के साथ किया गया। करम डाली की पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य-गीतों के बीच विभिन्न जलाशयों में विसर्जन संपन्न हुआ। सुबह उपवास पर रही महिलाओं और युवतियों ने करम डाल की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद गांव-गांव से लोग ढोल, मांदर और नगाड़े क