मुसाबनी: चंद्ररेखा गांव के पास स्वर्णरेखा नदी में नहाने के दौरान हादसा, पैर फिसलने से महिला की मौत
उलदा पंचायत के चंद्ररेखा गांव के पास गुरुवार को स्वर्णरेखा नदी में नहाते दौरान पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को सनका अपने पांच बच्चों के साथ नहाने के लिए स्वर्णरेखा नदी गयी थी। नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गयी। जिससे उनकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।