बड़गड भंडरिया–गोदरमाना मुख्य मार्ग पर बगडेगवा नाला के समीप बुधवार को दोपहर करीब 3बजे हुई एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में अपने ससुराल बड़गड आ रहे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रमकंडा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी जयप्रकाश बाड़ा के 26 वर्षीय पुत्र सुभानंद बाड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभानंद बाड़ा अपने घर से मोटरसाइकिल से