बांका: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बांका ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया
Banka, Banka | Jan 10, 2026 जिले में बढ़ती शीतलहर और तापमान में लगातार गिरावट को देखते हुए सिविल सर्जन-सह-सचिव इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जितेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में ज़रूरतमंद एवं निर्धन परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान शनिवार की शाम 7 बजे चलाया गया। बांका नगर परिषद क्षेत्र दुधारी, मसुरिया, पोखरिया, खमारी कंबल वितरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।