कांके: पहाड़ी मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Jul 22, 2024 रांची के पहाड़ी मंदिर में सावन की पहली सोमवारी को लेकर सुबह से ही भोले बाबा को जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कातर लग चुकी है। आज पहाड़ी मंदिर को आज खासतौर से सजाया गया है। बता दें कि श्रावण मास में भोले बाबा की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन महीने में जो भी भक्त भोले बाबा की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।