कांके: रांची के तुपुदाना ओपी के पुलिसकर्मी सहित एक आरोपी घायल, छत्तीसगढ़ से लौटने के क्रम में ट्रक से टकराया पुलिस की गाड़ी
Kanke, Ranchi | Jul 21, 2024 छत्तीसगढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर रांची आ रही पुलिस गाड़ी की ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में रांची के तुपुदाना ओपी के तीन जवान और एक आरोपी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सिमडेगा पुलिस मौके पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।