कोडरमा: शहीद शशिंद्र कुमार शर्मा की पुण्यतिथि पर कोबरा बटालियन, एनसीसी और केएसएच यूथ फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि
शहीद शशिंद्र कुमार शर्मा की पुण्यतिथि पर जिले के सामाजिक संस्था के. एस. एच. यूथ फाउंडेशन एवं कोबरा 203 बटालियन संयुक्त तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। कोबरा 203 के डिप्टी कमांडेंट रविकिरण, एन सी सी 45 झारखण्ड बटालियन से नाईब सूबेदार घसीटा राम एस एम(सेना मेडल), शहीद शशिंद्र कुमार शर्मा की माता शारदा देवी, नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार मौजूद थे।