लंभुआ: सावन के तीसरे सोमवार को बाबा जनवारी नाथ धाम में किया जलाभिषेक, मां जगदंबा के भी किए दर्शन
लंभुआ तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिवालय बाबा जनवारी नाथ धाम में सावन के तीसरे सोमवार पर भक्तों का विशाल हुजूम देखने को मिला। सुबह से ही हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे और भगवान शिव के स्वयंभू स्वरूप पर जलाभिषेक किया। धाम में आने वाले भक्त सबसे पहले भगवान शिव के स्वरूप का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके बाद वे परिसर में विराजमान आदि शक्ति मां जगदंबा के दर्शन कर आशीर