गोरखपुर: पुलिस लाइन गोरखपुर में साइबर नॉलेज टेस्ट का किया गया आयोजन
आज पुलिस लाइन व्हाइट हाउस में साइबर नॉलेज टेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के प्रत्येक थानों से दो उप निरीक्षक दो आरक्षी मुख्य आरक्षी ने प्रतिभाग किया, जिसमें साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को साइबर क्राइम एक्सपर्ट ट्रेनिंग दी गई साइबर क्राइम एक्सपर्ट टीम का मुख्य उद्देश्य थाना क्षेत्र में होने वाले साइबर अपराध का रोकथाम है।