पंचकूला: सेक्टर 20 मार्किट में महिला का पर्स छीनकर दो आरोपी हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
सेक्टर 20 मार्किट में स्कूटी मे सवार दो लोग महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला अपनी बेटी को सेक्टर 20 मार्किट में लेने आई थी ओर गाड़ी से उतरी तभी स्कूटी में सवार दो लोगो ने हाथ से पर्स छीना ओर फरार हो गए, पर्स में 8 हजार रुपये व जरूरी दस्तावेज थे, घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर 20 थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे ओर जांच शुरू कर दी है।