ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी में पालतू कुत्ते को घुमाने को लेकर रविवार की रात 9 बजे विवाद हो गया। आरोप है कि कुत्ते मालिक को किड्स प्ले एरिया में कुत्ता घुमाने को लेकर मना किया तो वह गाली गलौज करने पर उतर आए। निवासी ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मौके पर पुलिस ने मामले को शांत कराया।