कन्नौज: सढ़ीयापुर गांव में विकास कार्य न होने से ग्रामीणों में नाराजगी, खुद करनी पड़ रही सफाई।
कन्नौज विकासखंड के सढ़ीयापुर गांव में ग्रामीणों के बीच विकास कार्य न होने के कारण नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और अधिकारियों पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया। गांव में पक्की सड़कें ना बनी होने के कारण जल भराव की समस्या भी उत्पन्न होती है। ग्रामीणों के मुताबिक उनका खुद ही नालियों की साफ सफाई करनी पड़ती है।