बेगूसराय: कारगिल भवन में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, DRDA निदेशक ने दिए निर्देश
कारगिल भवन में निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम 4:00 बजे विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान योजनाओं में प्रगति को लेकर बिंदुवार समीक्षा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण, शौचालय निर्माण आदि में अपेक्षित प्रगति को लेकर पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है.