कोल: भुजपुरा में आधा दर्जन दबंगों ने घर जा रहे मजदूर को बेवजह बेरहमी से पीटकर किया घायल, पुलिस ने भेजा अस्पताल
Koil, Aligarh | May 11, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना कोतवाली नगर के क्षेत्र भुजपुरा की है।जहां रविवार की देर रात करीब 11:00 बजे आधा दर्जन दबंगों ने घर जा रहे मजदूर युवक को बेरहमी से बेवजह पीट कर घायल कर दिया। घायल युवक के द्वारा मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराते हुए अपने शिकायत दर्ज कराई।जिसके उपरांत पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।