करछना: अकोढा़ गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढा गांव में मंगलवार तथा बुधवार के मध्य रात्रि एक युवक चोरी की नीयत से सत्यम केसरवानी के घर में घुसा था। किसी सामान के गिरने की आवाज सुनकर घरवालों में जगह हुई तो घर में घुसे युवक को पकड़ लिया। जिसकी खबर फैली तो लोगों की भीड़ जुट गई। बुधवार को लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची युवक को पड़कर थाने ले गई जहां पूछताछ की जा रही है।